UP Lekhpal Vacancy 2025-26: उत्तर प्रदेश प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत लेखपाल के कुल रिक्त 7994 पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल के लिए आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर 2025 से शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए 28 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

UP Lekhpal Vacancy 2026 Overview

DescriptionDetails
Examination NameUP Lekhpal Recruitment Examination 2025
Recruiting AuthorityUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NameLekhpal
Total Vacancies7,994
Educational Qualification12th Pass
Age Limit18 to 40 Years
Selection ProcessPET Score + Main Examination
Application ModeOnline (upsssc.gov.in)
Pay Scale₹5,200 – ₹20,200 (Grade Pay ₹2,000)
Job LocationUttar Pradesh

UP Lekhpal Bhart 2026 Notification

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन लेखपाल के 7994 पदों पर जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू किए जाएंगे। अब UPSSSC द्वारा 7,994 पदों पर लेखपाल भर्ती की घोषणा से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर मिला है।

UP Lekhpal Bharti 2025-26 Important Date

EventOfficial Date
Official Notification ReleaseDecember 16, 2025
Commencement of Online ApplicationsDecember 29, 2025
Last Date to Apply OnlineJanuary 28, 2026
Last Date for Fee PaymentJanuary 28, 2026
Window for Application CorrectionUntil February 04, 2026
Main Examination DateTo be announced (Expected 2 2026)

UP Lekhpal Vacancy 2026 Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए UPSSSC द्वारा निर्धारित शिक्षक की योग्यता और आयु सीमा को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही यूपी लेखपाल भर्ती फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए योग्यता निम्न प्रकार से हैं-

UP Lekhpal Education Qualification

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग पीईटी स्कोर के आधार पर ही की जाती है।

UP Lekhpal Age Limit

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST) को नियमानुसार आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

UP Lekhpal Form Fees

S. No.CategoryApplication FeeOnline Processing FeeTotal Fee
1Unreserved (UR)₹0₹25₹25
2Other Backward Class (OBC)₹0₹25₹25
3Scheduled Caste (SC)₹0₹25₹25
4Scheduled Tribe (ST)₹0₹25₹25

UP Lekhpal Salary 2025 (वेतनमान)

यूपी लेखपाल का वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत मूल वेतन ₹21,700 से ₹69,100 के बीच होता है, जिसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे भत्ते भी मिलते हैं, जिससे हाथ में मिलने वाली सैलरी ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह के आसपास होती है। 

UP Lekhpal Syllabus and Exam Pattern 2025

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक ही प्रश्नपत्र दिया जाएगा, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। यह परीक्षा दो घंटे (120 मिनट) की होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी पूरा पेपर 100 अंकों का रहेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। यदि कोई अभ्यर्थी गलत उत्तर देता है, तो उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत (¼ अंक) काट लिया जाएगा।

PartSubjectQuestionMarks
भाग-1भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन0505
भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान0505
भारत एवं विश्व का भूगोल0505
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास0505
सामान्य विज्ञान एवं विकास0505
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ0505
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी0505
पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन1010
डेटा इंटरप्रिटेशन1010
सामान्य हिंदी1010
भाग-2कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ एवं इस क्षेत्र में समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान1515
भाग-3उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020
योग100100

UP Lekhpal Selection Process 2025 (चयन प्रक्रिया)

  • PET स्कोर
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

सबसे पहले, उम्मीदवारों को PET (Preliminary Eligibility Test) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा ली जाएगी। केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

UP Lekhpal Online Application 2025 (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. All Notifications/Advertisements” लिंक पर क्लिक करें।
  3. UP Lekhpal Recruitment 2025” विज्ञापन चुनें।
  4. अपने PET Registration Number या मोबाइल OTP से लॉगिन करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

UP Lekhpal Recruitment 2025: Important Links Table

EventDirect Link
Download Official NotificationFull Notification PDF
Online Application FormApply Here (Active Dec 29)
Official Websiteupsssc.gov.in
Syllabus & Exam PatternDownload Syllabus

FAQ – UP Lekhpal Recruitment 2025

Q 1. उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए PET स्कोर अनिवार्य है?

हाँ, इस भर्ती में केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी है। आपके PET स्कोर के आधार पर ही आपको मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बिना PET स्कोर के आप आवेदन के पात्र नहीं होंगे। UPSSSC Official Website पर आप अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Q 2. उत्तर प्रदेश लेखपाल आवेदन करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु क्या है?

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST) को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Q 3. क्या 12वीं पास उम्मीदवार लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना है। यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की है और PET 2025 में शामिल हुए हैं, तो आप योग्य हैं।

Q 4. उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के फॉर्म कब से शुरू होंगे?

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। आपको सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पर Official Portal के माध्यम से फॉर्म भरें।

Q 5. उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस क्या होगा?

लेखपाल मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होती है जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक की निगेटिव मार्किंग भी होती है।

Q 6. लेखपाल पदों की कुल संख्या और वेतन कितना है?

कुल 7,994 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 का वेतनमान और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाते हैं।